Chapter 1 · Page 4 of 4Overall 4 / 45 · preview 5
ये देख कर राज उसमे हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गया। पूरा वीडियो देखने के बाद कैसे उसमे हिस्सा लेना है ।ये समझ कर उसने तुरन्त ही कहानियां लिखना शुरू कर दिया। राज ऐसे भी नहीं पढ़ता था और इस लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद अब वो बिल्कुल भी नही पढ़ता था। दिन भर मोबाइल में कहानियां लिखता रहता था।और यही सोचता की जब उसे पैसे मिलेंगे तो वो क्या क्या खरीदेगा ?
एक दिन यही सोचते हुए अपने स्कूल में जाता है स्कूल में वो अकेले बैठ कर मन ही मन मुस्कुरा रहा था।
तभी वहा पास में एक लड़की बैठ कर रो रही थी।
राज जा कर देखता है तो वो कोई और नही अमीषा थी।राज उसे देख कर जैसे मानो कही खो सा गया । राज उसे ही देख रहा था। की तभी वहा उसके दोस्त आ गए और उससे बोले "यहां का कर रहे हो भाई चलो खेलना हैं की नहीं?"
आगे पढें।।👈