Chapter 1 · Page 3 of 4Overall 3 / 45 · preview 5
ये सोचते हुए वो मन ही मन बहुत खुश हो रहा था।, हालांकि उसकी कहानी आज के मॉडर्न जेनरेशन के नजरिए से लिखी गई थी । इसी लिए वो इस कहानी के बारे में अपने घर में किसी से नही बोला।
धीरे धीरे वक्त बीतता गया दो महीने ऐसे ही बीत गए फिर वो एक दिन यूट्यूब पर सर्च किए की
"कहानी लिख कर पैसा कैसे कमाए"
ये लिखते ही बहुत सी वीडियो उसके सामने उभर आई राज एक के बाद एक वीडियो देखता गया उसे वो वीडियो देखने में बहुत ही इंट्रेस्टिंग लग रहा था ।
पर तभी उसे एक वीडियो मिली जिसमे एक लंबी कहानी प्रतियोगिता के बारे में बता रहा था।
प्रथम विजेता को 51 हजार का इनाम दिया जाने का प्रस्ताव था।